राजस्थान श्रमिक कार्ड 2021 ऑनलाइन अप्लाई - Labour Card Apply Form
आज आप इस समय सही जगह पर आये है। क्योंकि आपको श्रमिक कार्ड( मजदूर कार्ड ) के बारे मे सही और सटीक जानकारी प्राप्त करने की इच्छा जाग्रत हुई है। बिल्कुल सही बात है सही जानकारी से ही जल्दी काम बनता है। केवल बकवास से नहीं।
आजकल लोगों के पास ज्यादा समय नही है वे अपने परिवार का खर्चा चलाने के लिए कोई न कोई काम या मजदूरी पर लगे रहते है। क्योंकि हर कोई कै पास सरकारी नौकरी नहीं है। तो आज का टोपिक इसी पर ही है।
राजस्थान में अधिकतर लोग किसान और मजदूर लोग हैं। ऐसे मे राजस्थान सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड ( मजदूर कार्ड ) बनवाने की योजना बनाई गई है।
इसलिए मैं आपको बताउंगा की श्रमिक कार्ड ( मजदूर कार्ड ) क्या है?, श्रमिक कार्ड ( मजदूर कार्ड ) कैसे बनाऐ? , श्रमिक कार्ड कौन बनवा सकता है?, श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए जरूरी Documents क्या होंगे? , उसे कौन बनवा सकता है? कैसे बनेगा? कितना समय लगेगा, कितना पैसा लगेगा? लाभार्थी कि आयु क्या होनी चाहिए? ऑनलाइन बनेगा या ऑफलाइन?, श्रमिक कार्ड ( मजदूर कार्ड ) ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद उसकी स्थिति कैसे चेक करें?, श्रमिक कार्ड ( मजदूर कार्ड ) से छात्रवृत्ति कैसे मिलेंगी?
श्रमिक कार्ड क्या हैं। श्रमिक कार्ड वह डाॅकोमेंट जो आर्थिक रप से मजबूर वर्ग के लोगों के पास होता है जैसे मजदूरी करने वाले लोहार, कारपेंटर , कारीगर, लेबर या कोई भी हो जो मजदूरी करता हो। श्रमिक कार्ड से क्या लाभ है इसके बारे मे जानना चाहते है तो आगे बढें और पोस्ट को पूरा पढें ध्यान पुर्वक।
1) इस से विद्यार्थी को स्कुल में पढने के लिए छात्रवृत्ति मिलती हैं।
2) जो लोग विकलांग वर्ग के है या उसकी उम्र 60 साल से ऊपर है तो पेंशन राशि मिलती हैं।
3) अगर किसी का एक्सीडेंट हो जाता है तो उनको सरकार द्वारा मदद मिलती हैं
4) किसी की चिकित्सा उपचार के लिए राशि दी जाती है
5) घर निर्माण के लिए सहायता राशि मिलती हैं
6) बहुत से ऐसे लाभ है जो सरकार द्वारा लाभार्थियों को जुटाऐ जातें है।
- परिवार का राशन कार्ड
- परिवार का भामाशाह कार्ड या जन आधार कार्ड
- बैंक खाता डायरी या अकाउंट नम्बर
- मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
- परिवार के सभी आधार कार्ड नंबर
0 Comments